मेरठ। चौथे अंडर-19 यूथ नेशनल वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 14 नवंबर तक गोवा में किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। टीम में मेरठ से चार खिलाड़ियों ने जगह बनाई। इसमें शुभम, शिवा, देव और अनमोल ने भाग लिया। इसके बाद मेरठ के इन चारों खिलाड़ियों का चयन यूथ गेम्स इंटरनेशनल इंडो नेपाल सीरीज के लिए किया गया है। संवाद