हिंसा में चार लोग दबोचे, सुबूत तलाश रही पुलिस
मेरठ। 20 दिसंबर 2019 को हुई हिंसा में लिसाड़ीगेट थाना पुलिस ने बुधवार को चार लोगों को पकड़ा है। पुलिस इन चारों लोगों के खिलाफ सुबूत तलाश रही है। इसको लेकर फोटो और वीडियो से इनका मिलान कराया जा रहा है। युवकों को बेकसूर बताकर लोगों ने थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि कोई गलत आदमी जेल नहीं जाएगा। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक चार लोगों को संदेह पर उठाया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है। जेल भेजे गए आरोपियों ने इन चारों के नाम पते बताए थे। मुखबिर की सूचना पर लिसाड़ीगेट पुलिस ने उन्हे हिरासत में लिया है।