मेरठ। कोरोना के शुक्रवार को चार मरीज मिले। किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। 7 मरीजों की छुट्टी हुई है। सक्रिय केस 66 हैं। इनमें से 24 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 14 होम आइसोलेशन में हैं। बाकी लापता हैं। मेडिकल के कोविड ब्लॉक में सिर्फ एक मरीज भर्ती है। 5739 सैंपलों की जांच हुई। अब तक 65936 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। अब तक 65032 की छुट्टी हो चुकी है। शुक्रवार को ब्लैक फंगस का एक भी मरीज नहीं मिला है। कुल 335 मरीज मिल चुके हैं। चार की छुट्टी हुई। 300 की छुट्टी हो चुकी है। आठ एक्टिव केस हैं। 27 की मौत हो चुकी हैं।