फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में 14 दिन का क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद रविवार को 4 रोगियों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। नोडल अधिकारी डॉ. टीवीएस आर्य ने बताया कि रविवार रात आठ बजे टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही मरीजों को डिस्चार्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई। रात 12 बजे से पहले इन सभी चारों रोगियों को भेजने के लिए एंबुलेंस का इंतजाम हो जाएगा और उन्हें घर के लिए रवाना कर दिया जाएगा। इनमें से 3 रोगी गाजियाबाद के विजय सिंह (61) निवासी लोनी जीटी रोड गाजियाबाद, नंदन शेरावत (54) निवासी प्रगति विहार गाजियाबाद और संजय (25) निवासी नंद ग्राम गाजियाबाद हैं। जबकि मरीज शमा (50) निवासी गोल कुआं मार्केट मेरठ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें