मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की महिला शादी के चार माह बाद पति पर गंभीर आराेप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति गाली-गलौज व मारपीट करता है। पति अपने दोस्तों के साथ अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालता है। विरोध करने पर आरोपी ने उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।