फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बड़ौत-छपरौली मार्ग पर चार घंटे लगा रहा जाम, हंगामा

Sun, 04 Feb 2024 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
बड़ौत-छपरौली मार्ग पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
बागपत, बड़ौत। बड़ौत-छपरौली मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते शनिवार को चार घंटे तब जाम लगा रहा। इस दौरान पहले वाहन निकालने को लेकर लोगों में कहासुनी व धक्का-मुक्की भी हुई। इसको लेकर वहां पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बता दें कि इस समय बड़ौत-छपरौली मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है, लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य करने वाला ठेकेदार धीमी गति से काम कर रहा है, जिस कारण आए दिन लोगाें को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शनिवार को भी इसी वजह से जाम लग गया। देखते ही देखते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे सैकड़ों वाहन उसमें फंस गए।
इस दौरान पहले वाहन निकालने को लेकर लोगों में कहासुनी व धक्का-मुक्की शुरू हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं स्थानीय लोगोें ने निर्माण कार्य को जल्द से जल्द समाप्त कराएं जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें