फलावदा। पुलिस ने गांव महलका में चल रहे जुआ रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन-चार आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से 29,500 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, दो गड्डी ताश बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक बीके त्रिपाठी ने बताया कि गांव महलका में एक बंद मकान में कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसे की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मकान में दबिश देकर दिलशाद, निवासी लावड़ थाना इंचौली, साजिद निवासी मीरापुर मुजफ्फरनगर, कंबर व सहजी अब्बास निवासी गांव महलका को गिरफ्तार किया है। तीन-चार आरोपी मौके से भाग निकले।