मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मिले कोरोना के चार मरीज
मेरठ। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को चार मरीजों को कोरोना की पुष्टि हुई। 1442 लोगों की एंटीजन से कोरोना की जांच की गई थी।
57 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुल 3358 मरीज पहुंचे। इनमें 1269 पुरुष, 1644 महिलाएं और 445 बच्चे थे।
298 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। 14 कुपोषित बच्चों का चिह्नीकरण भी किया गया।
नोडल अधिकारी डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि सबसे ज्यादा मरीज त्वचा और पेट की बीमारी के आ रहे हैं। आरोग्य मेले में 135 डॉक्टरों और 417 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी।
ये मरीज पहुंचे
चर्म रोग- 718
पेट रोग- 363
सांस रोगी-256
उच्च रक्तचाप- 188
शुगर के मरीज-217
संभावित टीबी- 19
खून की कमी-91
लीवर- 84
गर्भवती महिलाएं- 108
सर्जरी- 87
हेपेटाइटिस बी-100
हेपेटाइटिस सी-51
कुपोषित-14
अन्य रोगी- 1062