मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ ने बुधवार को महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल रक्षापुरम में सेवा कार्य किया। इसके तहत चार कंप्यूटर सिस्टम दिए। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए नितिन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि सुशील साहू व रीजनल कोऑर्डिनेटर प्रणय गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष पंकज कंसल ने कहा कि संस्था की ओर से सामाजिक कार्य कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम में सचिव आलोक बंसल, आलोक शर्मा, अनंत सिंघल, नीरज कुमार, मनोज सिंघल, एएम बेंद्रे, सचिन गोविल, रेनू कंसल और बसंती आदि मौजूद रहे। संवाद