मेरठ। नौचंदी ग्राउंड स्थित बालाजी मंदिर में चार दिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव का चतुर्थ दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के संस्थापक पंडित नरेंद्र स्वामी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मुख्य यजमान मोनिका गोयल और संदीप गोयल ने श्री बालाजी महाराज का मुख्य पूजन किया। इस अवसर पर महंत जीवन प्रबंधन में आचार्य मनीष स्वामी ने युवाओं से हिंदू सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार और नई सोच अपनाने का आह्वान किया। प्रसिद्ध भजन गायकों श्रवण बेगाना और नकुल ने भजनों की प्रस्तुति दी। जिस पर भक्तजन झूम उठे। महंत पंडित धीरज स्वामी ने भोग लगाकर मंगल आरती की। अंत में क्षेत्रवासियों को प्रसाद वितरित किया गया। ब्यूरो