मेरठ। भारत विकास परिषद सम्राट शाखा की महिला समिति की सभा बृहस्पतिवार को सभा शाखा कोषाध्यक्ष कनिका गोयल के निवास पर हुई। इसमें 12 जुलाई को प्रांतीय स्थापना दिवस और 1 अगस्त को तीज महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा हुई। स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी, युगल नृत्य और शिवरात्रि जैसे अन्य कार्यक्रमों पर भी विचार किया गया। सदस्यों ने कार्यक्रमों को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए और तैयारियों हेतु नाम दर्ज कराए। रितु अग्रवाल, हेम शर्मा, कनिका गोयल, दीपा गोयल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कनिका गोयल और दीपा गोयल ने उपस्थित लोगों को दोपहर का भोजन कराया। राखी गोस्वामी और शिल्पी गुप्ता तीज महोत्सव का मंच संचालन करेंगी। संवाद