मेरठ। आरजीपीजी कॉलेज में 28 सितंबर को पुरातन छात्र समिति के तत्वावधान में रघुनंदिनी संगम 2025 एकेडमिक एंड एक्सपीरियंशियल लर्निंग विद एल्यूमिनी का आयोजन करने जा रहा है। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने कहा कि यह एक ऐसी पहल है जिसमें पुरातन छात्राएं अपने स्वर्णिम दिनों की स्मृतियां जीवंत कर सकेंगी। महाविद्यालय सभागार में उनके सम्मान स्वरूप एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें उनकी पुरानी स्मृतियों को दोबारा जीवंत करने के लिए उन्हें स्मृति चिह्न और सम्मान प्रतीक दिए जाएंगे। कार्यक्रम में लगभग 5 दशकों के बैच की छात्राएं सम्मिलित होंगी। संवाद