फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महलका का पूर्व प्रधान आरिफ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। गांव महलका में वर्तमान प्रधान और गांव निवासी पूर्व प्रधान आरिफ के बीच वर्चस्व को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट व फायरिंग हो गई थी। दोनों पक्षों के कई लोगों के अलावा तीन राहगी भी घायल हुए थे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट व गोली चलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं पुलिस ने भी दोनों पक्षों पर अपनी ओर से 17 नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने प्रधान असलम सहित दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि मुख्य आरोपी आरिफ सहित अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। सोमवार देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान आरिफ को गांव गंगेरू, शामली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरिफ की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरिफ को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें