मुजफ्फरनगर। निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर सभा करने के मामले में पूर्व गृह राज्यमंत्री और पूर्व सांसद को कोर्ट में पेश हुए। इस मामले में पूर्व सांसद कादिर राना सहित छह आरोपी है। आरोप है कि उन्होंने 2004 में फखरशाह चौक पर बिना अनुमति जनसभा की थी। वर्ष 2004 में फखरशाह चौक पर बिना अनुमति चुनावी सभा कर सरकारी काम में बाधा डालने, फोटोग्राफर का कैमरा लूटने के मामले में आरोपी पूर्व गृह राज्यमंत्री सईदुजमा, पूर्व सांसद कादिर राना, पूर्व सभासद अहसान, शमीम, सादिक व हाजी सलीम पर एक वर्ष पहले कोर्ट ने आरोप तय कर दिए थे। विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिवीजन देवेंद्र फौजदार मामले की सुनवाई कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को मामले में आरोपी पूर्व गृह राज्यमंत्री सईदुजमा कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 22 अक्तूबर निर्धारित कर दी।