दौराला - महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पूर्व विधायक संगीत सोम। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Samvad
दौराला। सकौती में अपराजेय योद्धा महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर सोमवार को पूर्व विधायक संगीत सोम ने पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया। पूर्व विधायक ने कहा कि महाराजा सूरजमल केवल जाट समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके साहस, वीरता और नेतृत्व क्षमता से आज की पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए। संगीत सोम ने कहा कि हमें अपने महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर समाज और राष्ट्र के उत्थान में योगदान देना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि महाराजा सूरजमल के दिखाए मार्ग पर चलकर आपसी भाईचारा और एकता को मजबूत करें।