फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोर की मौत पर पूर्व विधायक ने दी आर्थिक मदद

Sun, 14 Jun 2026 09:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव टीकरी में शुक्रवार को मकान गिरने से उसके मलबे में दबकर दीपेश पुत्र ऋषिपाल की मृत्यु हो गई। रविवार को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और ढांढस बंधाया। पूर्व विधायक ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के पूर्व प्रदेश महासचिव रविंद्र भारत चिकारा भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें