माछरा। माछरा ब्लॉक के भटीपुरा गांव में भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी के सौजन्य से न्यू बर्ग ग्रुप और समर्पण फाउंडेशन के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना और विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करना था। चिकित्सकों की टीम ने त्वचा रोग, बुखार, मौसमी बीमारियों और एलर्जी सहित कई रोगों की जांच की। मरीजों के खून की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। कैंसर जैसी बीमारियों की जागरुकता और जांच पर भी ध्यान दिया गया। महिलाओं के लिए महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ ने परामर्श दिया और सेनेटरी पैड वितरित किए। मुख्य अतिथि सत्यवीर त्यागी ने स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने स्वस्थ समाज के लिए प्रत्येक व्यक्ति का स्वस्थ रहना आवश्यक बताया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रजपुरा कौशल चौहान सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।