फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आगजनी पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक

विज्ञापन
सरधना। बिनौली रोड पर मकान में आग लगने की घटना के बाद मिलने पहुंचे पूर्व विधायक संगीत सोम। संगठन
विज्ञापन
सरधना। बिनौली रोड निवासी शैलेंद्र गुप्ता के आवास पर मंगलवार को आगजनी की घटना के बाद राजनीतिक लोग पहुंचे। घटना में घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उनका हालचाल जाना। उन्होंने परिवार से बातचीत कर ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से भी वार्ता कर पीड़ित को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के निर्देश देने की बात कही। संगीत सोम ने कहा कि शैलेंद्र गुप्ता स्वयं को अकेला न समझें, पूरा संगठन और पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नुकसान का आकलन कराकर आवश्यक सहायता दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। अधिकारियों ने भी स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें