फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भावनपुर में पूर्व प्रधान के घर में घुसकर दबंगों ने की मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे, फायरिंग में दो घायल

Sat, 17 Sep 2022 02:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में पुरानी रंजिश को लेकर भावनपुर क्षेत्र में दबंगों ने पूर्व प्रधान के घर मारपीट कर दी। इस दौरान फायरिंग भी की गई। इसमें पूर्व प्रधान के दो बेटे घायल हुए हैं।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल पूर्व प्रधान के बेटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भावनपुर थानाक्षेत्र के औरंगाबाद गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने पूर्व प्रधान के घर मारपीट कर दी। मारपीट का विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली पूर्व प्रधान के बेटे के पैर में जा लगी। इससे वह घायल हो गया। बताया गया कि एक गोली दूसरे बेटे के पैर में भी लगी है। दोनों बेटों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित परिवार ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई का आश्वान दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी मुनाफ पुत्र बाबू अब्दुल पुत्र बाबू वाहिद पुत्र फारुख का ग्राम प्रधान पति शहजाद एवं उसके परिवार के साथ बच्चों के विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले।

यह भी पढ़ें: हादसे से नहीं हारी फातिमा: शरीर में 194 टांके, कोमा से निकली तो पहले जैसे नहीं थे हाथ-पांव, खेल ने बदला जीवन
विज्ञापन

 

विज्ञापन

संघर्ष के दौरान मुनाफ पुत्र बाबू का आरोप है कि शहजाद प्रधान पति व उसके साथियों ने घेराबंदी करते हुए उनके घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिसमें मुनाफ पुत्र बाबू के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं मारपीट के दौरान मुनाफ के साथ-साथ अब्दुल वहाब वाहिद व पप्पू  दूसरे पक्ष के भी दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इस संबंध में मुन्ना पुत्र बाबू अपने परिजनों के साथ घायल अवस्था में एसएसपी ऑफिस पहुंचा जहां पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।

मुनाफ पुत्र बाबू सहित उसके परिजन थाना भावनपुर पहुंचे आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इस संबंध में भानपुरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें