बहसूमा। पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 10 मई को क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में मवाना के नवजीवन किसान डिग्री कालेज में धन सिंह कोतवाल गुर्जर की मूर्ति की स्थापना के प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होेंगे। सपा नेता अतुल प्रधान ने शुक्रवार को क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। सपा नेता अतुल प्रधान ने कस्बे में विरेंद्र नागर के आवास पर आयोजित नुक्कड़ सभा में कहा कि मेरठ की क्रांतिकारी धरती इसलिए कहा जाता है कि विद्रोह हस्त लिखित है। जिसकी लोग जानकारी रखते है। उन्होंने लोगों से दस मई को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने रहमापुर, माखनगर, तजपुरा, बहसूमा, शाहपुुर बटावली, हंसापुर, करीमपुर भंडोरा आदि गांवों में संपर्क किया। इस दौरान ओमकार, नितिन कटारिया, सत्यपाल सिंह, रजत नागर, गजे नागर, मलक सिंह, मोनू ढाक, गौरव जैनर आदि मौजूद रहे।