फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन पति व साथी को मिल रही जान से मारने की धमकी

Wed, 20 Aug 2025 10:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दौराला सरधना रोड स्थित अलीपुर गांव में ली गई जमीन के मामले में दाखिल खारिज होने के बाद भी दौराला के पूर्व चेयरमैन पति नवीन शर्मा व उनके साथी अमरदीप अहलावत को दूसरा पक्ष जान से मारने की धमकी दे रहा है। यह जमीन 18 मई को अमरदीप अहलावत और नवीन शर्मा ने खरीदी थी। खरीदी गई ज़मीन का दाख़िल.ख़ारिज हो चुका है। इसके बावजूद अब उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही हैं। पीडि़त ने थाना सरधना में धमकी देने वाली गांव निवासी सुभाष शर्मा और मुकेश शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपी लगातार दबाव बनाने और परिवार की हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले की निष्पक्ष जाँच कर कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें