फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 30 साल में पहली बार एक ही परिवार के दस परिजन की कब्र खोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जाकिर कॉलोनी में मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच बच्चों समेत 10 लोगाें की मौत से हर कोई गमजदा है। कब्र खोदने वाले मोहम्मद लियाकत भी दस मौतों से आहत हैं। उनका कहना है कि बीते 30 साल से वह कब्र खोद रहे हैं, मगर एक साथ एक ही परिवार के दस लोगों की कब्र उन्होंने पहली बार खोदी है।
विज्ञापन

शहर के इस्लामाबाद निवासी मोहम्मद लियाकत को रविवार सुबह की कब्र खोदने की सूचना मिली, मगर उन्हें यह नहीं पता था कि जब कब्र खोदने जाएंगे तो संख्या दस तक हो जाएगी। कब्र तैयार करने के काम में उन्होंने अपने बेटों और बहनाेई को भी लगाया। देर शाम तक सभी कब्र तैयार हुईं। उन्होंने नौ कब्र ताला फैक्टरी हंडिया कब्रिस्तान में और एक बच्ची की कब्र सामने वाले गद्दियान कब्रिस्तान में तैयार की। लियाकत ने बताया कि उन्होंने 30 साल में अपने उस्ताद के साथ भी कब्र तैयार की है। एक दिन में अलग-अलग कब्रिस्तान में जाकर सात-आठ कब्र तैयार की हैं, मगर एक ही परिवार के दस सदस्यों का कब्र पहली बार खोदी है।

नफ्फो की कब्र के पास ही दफनाए गए आठ परिजन
कब्रिस्तान में नफ्फो की कब्र के पास ही आठ अन्य कब्र बनाई गईं, सभी परिजन को इनमें दफनाया गया। रिश्तेदार की मासूम बेटी समरीन को सामने वाले कब्रिस्तान गद्दियान में दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें