मेरठ। दीवान पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 के छात्र आरव तोमर ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. बीसी रॉय ट्रॉफी जूनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर उनका सम्मान किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 25 अगस्त से 9 सितंबर तक बंगलुरु में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में आरव तोमर ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया और प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने के साथ 15,000 की व्यक्तिगत नकद पुरस्कार राशि भी अपने नाम की। इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक एचएम राउत एवं प्रधानाचार्य वीके मिश्रा ने आरव तोमर को बधाई दी। संवाद