गंगानगर। डेल्टा मेमोरियल इंटर-स्कूल फुटबाल टूर्नामेंट के मुकाबले आईपीएस गंगानगर में खेले जा रहे हैं। बुधवार को दूसरे दिन जीडी गोयका ने 2-0 से राधा गोविंद को, टेप्स ने 2-0 से केवीडीएल को, डीपीएस ने 2-1 से सत्यकाम को और एमएस हेरीटेज ने 2-1 बीआईटी को हराया। वहीं, क्वार्टर फाइनल मुकाबले में द आर्यंस स्कूल ने 3-0 से जीनियस को, टेप्स ने 3-2 पेनल्टी से डीपीएस को हराया। वहीं, ब्रेंज ने 1-0 से जीडी गोयका मुजफ्फरनगर को और अंतिम क्वार्टर फाइनल में आईपीएस ने 6-0 से एमएस हेरीटेज को हराया। दूसरे दिन के मुख्य अतिथि अरविंद सिंह सिरोही और आईपीएस स्कूल के प्रबंधक निदेशक डीपी सिंह रहे। शारीरिक विभाग के अध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। विजेता टीम को डेल्टा मेमोरियल की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया जाएगा। संवाद