मेरठ। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शनिवार को विभिन्न स्थानों से खाद्य पदार्थों के 10 नमूने लिए। मवाना तहसील क्षेत्र से बर्फी, नमकीन, पनीर, सौंफ, लाल मिर्च पाउडर, सरसों का तेल और शहरी क्षेत्र से मिश्रित दूध, कुकीज और सरसों का तेल के नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार गंगवार, सुमन पाल, दलबीर सिंह, अश्वनी कुमार और सुनील कुमार आदि रहे। टीम ने कई विद्यालयों में जाकर बच्चों को खाने के प्रति जागरूक भी किया। जैसे चीनी और नमक कम खाने की हिदायत दी गई।