फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग से 7 लोग बेहोश

Mon, 21 Mar 2016 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए लोग । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव लोटी में पत्ता गोभी की सब्जी खाने स ेएक परिवार के सात सदस्य फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। परिजनों और आसपास के लोगों ने पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया। गांव लोटी निवासी किसान रिछपाल पुत्र राम सिंह ने अपने खेत में गोभी की फसल उगा रखी है। शनिवार रात किसान के परिवार ने पत्ता गोभी की सब्जी पकाकर खाई थी। रविवार सुबह रिछपाल, उसकी पत्नी बबली, बेटी अर्चना,  ममता, गौतम, ज्योति, रिंकू समय पर नींद से नहीं जगे। किसी तरह अर्चना ने परिवार के अन्य लोगों को मामले की जानकारी दी। परिवार का भगवान सिंह मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस सेवा 108  को कॉल की। परिवार के बेहोश सदस्यों को मेडिकल में भर्ती कराया। उपचार के बाद परिवार के छह सदस्य सामान्य हो गए, लेकिन रिछपाल का उपचार चल रहा है। परिवार ने बताया कि कई दिन पहले फसल पर कीटनाशक का छिड़काव किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें