माछराअलीपुर गांव में ग्राम प्रधान खड़े होकर फॉगिंग कराते हुए फोटो संवाद
माछरा। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बचाव के लिए गांव अलीपुर में प्रधान की ओर से फागिंग कराई गई। ग्राम प्रधान बृजेश त्यागी ने बताया कि गांव में साफ सफाई के बाद भी मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसके लिए यह अभियान चलाया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है कि वे अपने आसपास और नालों में गंदगी और पानी जमा न होने दें। मच्छरजनित बीमारी से बचाव के लिए आगे भी कीटनाशक दवा के छिड़काव के प्रयास किए जाएंगे। सफाई कर्मचारी बरकत अली सहित अन्य ग्रामीणों ने सहयोग किया। संवाद