मेरठ से जम्मू, अमृतसर, सूरत के लिए उड़ान नहीं घाटे का सौदा
मेरठ। व्यापारी प्रदीप बंसल ने मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह को चार रूटों पर हवाई उड़ान का सुझाव दिया है। कमिश्नर ने व्यापारी के सुझाव को प्रदेश के नागरिक उड्डयन विभाग के विशेष सचिव के पास भेज दिया। कमिश्नर के पास भेजे सुझाव में जम्मू से मेरठ, अमृतसर से मेरठ, इंदौर से मेरठ, सूरत से मेरठ, लुधियाना से मेरठ के रूट फायदे का सौदा बताए गए हैं। सुझाव में कहा गया है कि इन रूटों पर व्यापारी, तीर्थयात्री काफी संख्या में मेरठ से सफर करते हैं। शहर के अन्य लोगों से भी सुझाव लिया गया है, जिसमें सभी ने इन रूटों को फायदे का सौदा बताया है। व्यापारी ने यह भी लिखा है कि लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी रूटों पर उड़ान चलाने से निश्चित ही नुकसान होगा। ब्यूरो