फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लालकुर्ती में पांच युवकों पर ब्लेड से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लालकुर्ती थाना की सब्जी मंडी मस्जिद के पास स्कूटी टकराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर एक पक्ष के युवक और उसके साथियों ने दूसरे पक्ष के अरमान के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। अरमान के चार साथियों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने चारों को ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

हंडिया मोहल्ला के रहने वाला अरमान मंगलवार को स्कूटी से जा रहा था। अरमान की स्कूटी घोसी मोहल्ले के अय्यूब से टकरा गई। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से गलती मान ली। इतने में यहां अय्यूब के कुछ परिचित आ गए। इनमें कहासुनी होने लगी। वहां से गुजर रहे अरमान के पड़ोसी गौतम और राहुल झगड़ा देखकर रूक गए। आरोप है कि इसी बीच अय्यूब पक्ष के युवकों ने अरमान पर ब्लेड से हमला कर दिया। ब्लेड अरमान के गले पर लगा, उसके गले से तेजी से खून निकलने लगा। ब्लेड मारने वाले युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने भूरा, गौतम, करीम व राहुल को भी ब्लेड से हमला कर दिया।

मेडिकल कराने के लिए भटके घायल
पीड़ित पक्ष के लोग घायलों को लेकर लालकुर्ती थाने पहुंच गए। पुलिस ने कांवड़ ड्यूटी में व्यस्त होने की बात कहकर खुद मेडिकल परीक्षण कराने के लिए पीड़ितों से कह दिया। परिजन घायलों को प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां से पुलिस केस बताकर जिला अस्पताल भेज दिया। लालकुर्ती पुलिस का कहना है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Next
AU ऐप में पढ़ें