पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, तहरीर दी
सरधना। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। महिला ने बताया कि वह 29 मार्च को अपने मायके बागपत के एक गांव में गई थी। उसकी पांच वर्षीय बेटी घर पर थी, इसी बीच पड़ोसी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची तभी से गुमशुम रहती थी। बच्ची ने दो दिन पूर्व ही घटना के बारे में बताया। जिसके बाद उन्होंने आरोपी युवक से इस बारे में पूछताछ की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष समर बहादुर ने मामले की जानकारी से इंकार किया हैं।