फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैंपस प्लेसमेंट में पांच विद्यार्थी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। नीलकंठ इंस्टीट्यूट में बृहस्पतिवार को बीटेक मैकेनिकल, सिविल व इलेक्ट्रिकल और पॉलीटेक्निक विद्यार्थियों के लिए नोएडा से एक कंपनी प्लेसमेंट ड्राइव के लिए पहुंची। प्लेसमेंट में पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया। मुख्य अतिथि कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट हिमांशु गुप्ता रहे। उनका स्वागत निदेशक जनरल डॉ. योगेश भोमिया ने किया। प्लेसमेंट प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, समूह चर्चा व व्यक्तिगत साक्षात्कार रहा। इसमें 40 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें पांच विद्यार्थियों का चयन कंपनी ने किया। इन्हें 4.5 लाख प्रतिवर्ष के वेतन पैकेज की पेशकश की गई। नीलकंठ ग्रुप के चेयरमैन ब्रजवीर सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दीपक कुमार, तनैशा शुक्ला, डॉ. विशाल कोहली, डॉ. अमित गुप्ता, प्रियंका, कपिल, शुभम, शंभु, स्वर्णिका, आयुषी, अरुण मित्तल, गुलाब सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें