मोदीपुरम। लखनऊ में आयोजित प्रदेशीय सब जूनियर समन्वय जूडो प्रतियोगिता में चौधरी राजपाल सिंह स्पोर्ट्स अकादमी के 5 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 25 से 27 फरवरी तक प्रतियोगिता आयोजित की गई। अकादमी के संचालक सत्येंद्र फौजी ने बताया कि टीम ने तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। शुभ आराध्या भारद्वाज ने 40 किग्रा भार वर्ग, भूमि सिवाच ने 44 किग्रा भार वर्ग, शुभ शर्मा ने 50 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अनमोल पाल ने 40 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक और शोभित ने 40 किग्रा में कांस्य पर कब्जा किया। मेरठ जिले के जूडो एसोसिएशन के सचिव अफसान ने विजेताओं को बधाई दी। कहा कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में पदक जीतकर क्षेत्र व मेरठ का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर राष्ट्रीय लोक दल नेता संजय पनवाड़ी, अरविंद सिवाच, एथलीट कोच मनीष सिवाच, सतीश सिवाच, सुशील शर्मा, अमृत भारद्वाज ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद