एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित
सरधना/मवाना। नगर व देहात क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग कराई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार को 108 लोगों की सैंपलिंग कराई गई। जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। वहीं, मंगलवार को कराई गई आरटीपीसीआर जांच में तीन महिलाओं समेत छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें मोहल्ला धर्मपुरी में एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें तीन महिलाएं व दो पुरुष शामिल हैं। उधर, रार्धना निवासी एक शिक्षक खतौली में कार्यरत हैं, उनकी भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को होम आइसोलेशन कराया गया है। वहीं, मवाना सीएचसी में 70 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। जिसमें सभी नेगेटिव मिले। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि 30 लोगों के आरटीपीसीआर के सैंपल मेरठ भेजे गए हैं।