डेंगू के पांच नए मरीज मिले
मेरठ। डेंगू के बुधवार को पांच नए मरीज मिले। अब जिले में सक्रिय केस 21 हो गए हैं। इनमें 11 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 10 घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं। इस सीजन में अब तक डेंगू के 161 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 140 ठीक हो गए हैं। 527 लोगों की जांच में कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केस दो हैं, जो होम आइसोलेशन में हैं। ब्यूरो