बाइक की भिडंत में घायल बाइक सवार महिला कुसुम। (मवाना)
मवाना। गांव महलका निवासी बंटी अपनी पत्नी कुसुम व बेटी हनी के साथ बाइक पर गांव महलका से मवाना आ रहे थे। गांव निलौहा के पास सामने से आ रहे बाइक सवार सचिन व सोनू निवासी गडीना की बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया। थाने में कोई सूचना नहीं दी गई है।