फलावदा। नगर पंचायत ओडीएफ है फिर भी लोग खुले में शौच करने से बाज नहीं आ रहे है। अब पंचायत जुर्माना वसूलने की तैयारी करने में है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत कस्बे में खुले मे शौच मुक्त करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर नगर पंचायत द्वारा शौचालय बनाए गए हैं। बावजूद खुले में शौच करने वाले लोग बाज नहीं आ रहे हैं। अब ऐसे लोगों पर लगाम कसने के लिए नगर पंचायत ने कमर कस ली है। खुले में शौच करते पकड़े जाने पर 10 रुपये जुर्माना, दूसरी बार में 100 रुपये और तीसरी बार में 500 रुपये जुर्माना अथवा चौथी बार खुले में शौच करते पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्माना तथा अर्थदंड सहित रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी। घरों के बाहर गंदगी फैलाने पर 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुस समद एव अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने कहा कि यह जुर्माने का नियम सख्ताई से लागू होगा।