फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डेंगू के पांच मरीज मिले, अब तक 76

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। डेंगू के बुधवार को पांच नए मरीज मिले। ये मरीज साबुन गोदाम, माछरा, भूड़भराल और जानी के रहने वाले हैं। जिले में इस साल अब तक डेंगू के 76 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 15 मरीज देहात क्षेत्र में मिले हैं, जबकि 61 मरीज शहरी क्षेत्र में। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया का कहना है कि जिन स्थानों पर मरीज मिल रहे हैं, वहां एंटी लारवा स्प्रे और फॉगिंग कराई जा रही है। परिवार के सदस्यों की भी जांच कराई जा रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह अपने घर के आसपास पानी न भरा रहने दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें