फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पांच दिन कार्य तीन दिन में पूरा, रात नौ बजे से यातायात सुचारू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास पर रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य होने के चलते शनिवार को भी रुट डायवर्जन रहा। मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मार्ग पर शनिवार को भी सड़क जर्जर होने के कारण लोग जाम में फंसे रहे। पांच दिन का काम तीन दिन में पूरा होने के बाद शनिवार रात नौ बजे यातायात सुचारू कर दिया गया। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को अब राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वंदे भारत ट्रेन चलने के कारण जुर्रानपुर फाटक पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य किया गया है। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से बिजली बंबा बाईपास को बंद कर दिया गया था। सिर्फ दो पहिया वाहनों को बाजौट गांव से निकाला जा रहा था। कार और दूसरे छोटे वाहनों को प्रतिबंधित किया गया था। लेकिन बहुत से लोग कालोनियों में जाने का झूठ बोलकर बाजौट गांव से निकल रहे थे। जिसके कारण शनिवार को भी दिनभर भीषण जाम लगा रहा।
बिजली बंबा बाईपास बंद होने के कारण वाहनों का दबाव दिल्ली रोड, बागपत रोड, कंकरखेड़ा रोड और हापुड़ रोड पर बढ़ गया था। इसके चलते शहर में भी दिनभर वाहन रेंगते रहे। भारी वाहनों को दिल्ली रोड से हापुड़ रोड जाने के लिए मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मार्ग से डायवर्ट किया गया था। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पुलिस प्रशासन से हमने पांच दिन का समय बिजली बंबा बाईपास बंद करने के लिए मांगा था, लेकिन काम तीन दिन में सुबह रात काम करके पूरा हो गया। एसपी यातायात राघवेद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात बिजली बंबा बाईपास पर काम पूरा होने के बाद यातायात सुचारू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें