फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: हस्तिनापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी घर में आग, पांच गौवंश झुलसे, दो की मौत

Tue, 22 Mar 2022 02:09 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

हस्तिनापुर में मंगलवार को क्षेत्र के जलालपुर जोरा गांव में एक मकान में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। वहीं दो गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
fire in meerut - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे हस्तिनापुर में मंगलवार को गांव जलालपुर जोरा में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई। जिससे गांव में हड़कंप मच गया और घर का सभी सामान जलकर राख हो गया। वहीं घर में बंधे पांच गौवंश झुलस गए, जिसमें से तीन की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जलालपुर गांव निवासी विजयपाल पुत्र टेन सिंह मंगलवार सुबह को अपने परिवार के साथ मजदूरी करने के लिए खेत पर गया हुआ था। इस दौरान उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

उसके पक्के मकान के साथ-साथ झोपड़ी व अन्य मकान भी तुरंत ही आग की चपेट में आ गए और आग की लपटें आसमान को छूने लगीं। इससे गांव में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक आग बुझती तब तक घर में रखा सामान, मोटरसाइकिल समेत कपड़े और अनाज सहित घर का सभी कीमती सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: शूटर डीन पर बरसा रहे थे गोलियां: बिल्डर संग मॉल में शॉपिंग कर रही थी प्रोफेसर आरती भटेले, दोनों के थे खौफनाक इरादे

वहीं झोपड़ी में बंधे पांच गौवंश आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। जिसमें से एक गाय दो गोवंश के बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो गौवंश बुरी तरह झुलस गए हैं।

विजयपाल की मां सरोज ने बताया कि उन्होंने मेहनत मजदूरी कर यह गाय खरीदी थी और वह मजदूरी करने के लिए मंगलवार सुबह को घर से बाहर खेतों पर गए हुए थे। अचानक होने आग लगने की सूचना मिली जब तक वह घर पहुंचे जब तक उनका घर पूरी तरह बर्बाद हो चुका था।

उन्होंने संदिग्ध व्यक्ति पर आग लगाने की आशंका जाहिर की है। वहीं मामले की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थाना प्रभारी का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग में तीन गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई है। दो बुरी तरह झुलस गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें