मवाना। थाना समाधान दिवस में थाना प्रभारी पूनम जादौन ने लोगों की समस्याओं को सुना। कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुई। गांव जंधेडी के एक व्यक्ति ने वीर प्रताप ने शिकायत में बताया कि 22 जनवरी को छोटे भाई द्वारा शराब के नशे में उसके व पिता के साथ गाली गलौज व मारपीट की। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। गांव खाईखेडा निवासी सुंदर ने की शिकायत में बताया कि उसका फोन फोन हैक कर रिश्तेदारों से काल कर उसके नाम पर पैसे मांगे गए। हैक करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद