पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्त जिन पर चोरी, आर्म्स एक्ट, मारपीट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में
मवाना। पुलिस ने क्षेत्र में चोरों, लुटेरों और डकैतों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए गांव सठला निवासी वारंटी अतीफ, तिहाई मोहल्ला निवासी अशरफ, खेड़की जदीद निवासी मोहित, खेड़की जदीद निवासी गौरव व अटौरा बाईपास निवासी दिलशाद को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों पर चोरी, आर्म्स एक्ट, मारपीट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में पूर्व से मामले दर्ज हैं।