फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: छपार में हत्या व डकैती डालने वाले मुठभेड़ में 5 बदमाश गिरफ्तार,  एक घायल, हथियार व नकदी बरामद

Sun, 02 Oct 2022 10:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के छपार में हुई लूट और हत्या के बाद फरार हुए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से नकदी व हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में 22 सितम्बर की रात छपार के गांव खुड्डा मे  जरीफ के घर मे हुई हत्या व डकैती की घटना में शामिल 5 बदमाशों को पुलिस  ने मुठभेड़ में पकड़ा है। एक बदमाश पैर में गोली लगने पर घायल हुआ है। पुलिस ने लूट की रकम में से कुछ नकदी व हथियार बरामद किये हैं।
विज्ञापन


छपार से महरायपुर जाने वाले रास्ते पर महरायपुर के जंगल मे कुछ बदमाशो की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस पहुंची तो बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई।

इस दौरान पैर में गोली लगने पर  जुनैद उर्फ लाला पुत्र अशद निवासी खामपुर गुर्जर थाना गंगौह जनपद घायल हो गया। उसे चार साथियों के साथ पकड़ा गया। बदमाशों ने जरीफ के घर घटना करना बताया।
विज्ञापन


उनसे लूट की रकम से कुछ नकदी, एक मोबाइल व हथियार बरामद किए हैं। पुलिस अभी पूछताछ में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें