जानीखुर्द। गांव नंगला जमालपुर में तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। दोनों पक्षों के तीन व्यक्ति घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानी थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी के अनुसार, गांव नंगला जमालपुर में रविवार रात नरेंद्र उर्फ टीटू और राजीव पक्ष के बीच तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से मारपीट कर रहे नरेंद्र उर्फ टीटू, कपिल पुत्र बलबीर, राजीव पुत्र धीरज, अवनीत पुत्र राजीव और विशाल पुत्र संजीव को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए पांचों व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए अपनी तरफ से गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों का चालान कर जेल भेज दिया। संवाद