- फोटो भी
गंगानगर। थाना गंगानगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों पर गंभीर मामलों में अनेक प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह के मुताबिक, गंगानगर थाना पुलिस ने परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव वली पड़ी डकैती में वांछित चार आरोपी क्षितिज मावी, अविनाश उर्फ झटका, अमन, फहीम और गंगाधाम कॉलोनी निवासी मैनपाल को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। सभी गैंगस्टर में भी निरुद्ध थे। पकड़े गए आरोपी क्षितिज मावी पर छह, अविनाश उर्फ झटका पर दस, अमन, फहीम और मैनपाल पर दो-दो प्राथमिकी दर्ज है। सभी आरोपी 21 से 25 वर्ष उम्र तक के है। पुलिस ने सोमवार को सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। संवाद