फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया साईकिल रैली आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। नेहरू युवा केन्द्र मेरठ के तत्वावधान में शनिवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली निकाली आयोजित की जाएगी। ग्रामीणों को फिट इंडिया मूवमेंट की जानकारी देने के साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर जागरूक किया जाएगा। एनवाईके वरिष्ठ लेखाकार नरेंद्र त्यागी ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र मेरठ द्वारा शनिवार को जिले के सभी ब्लॉक में फिट इंडिया के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी ब्लॉक क्षेत्र के गांवों के युवा मंडल और महिला मंडल के सदस्या प्रतिभाग करते हुए लोगों को अपने आप को व्यायाम एवं खेलों के जरिए स्वस्थ रहने का संदेश देंगे। रैली में युवाओं को खेलों में हिस्सा लेने के लिए जागरूक किया जाएगा। सबको बताया जाएगा कि व्यायाम व खेलों के जरिए शारीरिक तथा मानसिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है। इसके साथ ही लोगों को बेटियों को पढ़ाने के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को संदेश दिया जाएगा। फिट इंडिया साइकिल रैली का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जाएगा। इसमें सरूरपुर, रोहटा, सरधना, जानी, दौराला, रजपुरा, मेरठ, मवाना, हस्तिनापुर, माछरा, परीक्षितगढ़, खरखौदा ब्लॉक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें