फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 अक्तूबर से चलेगा फिट इंडिया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
13 अक्तूबर से चलेगा फिट इंडिया अभियान
विज्ञापन

मेरठ। शरीर को स्वस्थ और दुरुस्त रखने के लिए 13 अक्तूबर से ‘फिट इंडिया हिट इंडिया’ अभियान चलाया जाएगा। सोमवार को कैंट स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कनिका तोमर ने कहा कि 13 अक्तूबर से कैलाश प्रकाश स्टेडियम में वॉक, जॉग एंड रन अभियान चलेगा। सुबह 7.30 बजे से प्रतिदिन यह अभियान चलेगा। इसके तहत शहर के विभिन्न महिला क्लबों की सदस्याएं, महिलाएं व आम नागरिक सभी सेहत के लिए दौड़ेंगे। यह कोई प्रतियोगिता नहीं बल्कि जागरुकता अभियान है। पार्षद ललित नागदेव ने कहा कि अभियान में सभी वर्ग के व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। इस अवसर पर शालिनी गुप्ता, निरुपमा राजवंशी, अल्का गुप्ता, प्रभा गुप्ता, वंदना अग्रवाल, चित्रा सिंघल, रीता चड्डा, मंजू महेश्वरी, आशा पवार, दीपा गोयल व शिल्पी गोयल ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें