फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पहले हुक्के में दम, उसके बाद 30 किलोमीटर तक बोल बम

Wed, 31 Jul 2024 03:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। करनाल के भोलों के ठाठ है कि वे हुक्का भी साथ लेकर चल रहे हैं। हर तीस किलोमीटर पर हुक्के में दम लगाते हैं और उसके बाद 30 किलोमीटर तक बोल-बम बम-बम के साथ आगे बढ़ते हैं।
विज्ञापन

बताया कि हरियाणा के सभी जिलों में हुक्के को गुड़गुड़ाना शान समझा जाता है। मंगलवार को करनाल के 12 भोलों का ग्रुप शहर से निकला तो उनकी हुक्के की शान साफ नजर आई। हुक्का गुड़गुड़ान के दौरान सोनू ने बताया कि वह एक विशाल कांवड़ लेकर हरिद्वार से आए है। बताया कि उनके ग्रुप का उसूल है कि वह 30 किलोमीटर ही रुकते हैं। वहां रुककर आराम करने के साथ हुक्का गुड़गुड़ाते है और इसके बाद बोल बम के जयकारे के साथ फिर से 30 किलोमीटर की यात्रा तय करते हैं। इस दौरान सूरज, मंदीप, मन्नी, विकास, विशाल, मोनू , हर्षित, गौरव, सुमित, राहुल, अर्नव आदि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें