प्रवेश समन्वयक डॉ. नरेश कुमार मलिक
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित शाकंभरी देवी यूनिवर्सिटी सहारनपुर की स्नातक की पहली मेरिट चार सितंबर को जारी होगी। पहली मेरिट के प्रवेश छह से आठ सितंबर तक किए जाएंगे। दूसरी मेरिट 11 सितंबर को जारी होगी और इसके प्रवेश 12 से 14 सितंबर तक होंगे।
यह भी पढ़ें: Ganesha Chaturthi Muhurt: कोलकाता की पगड़ी पहनेंगे, राजकोट की चौकी पर विराजेंगे बप्पा, इस विधि से करें स्थापना
तीसरी मेरिट 18 सितंबर को जारी होगी, जिसके प्रवेश 19 से 21 सितंबर तक किए जाएंगे। ओपन मेरिट जारी किए जाने की तिथि अभी जारी नहीं की गई है। हालांकि इसे जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य एवं विवि के प्रवेश समन्वयक डॉ. नरेश कुमार मलिक ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का नाम मेरिट आएगा, उन्हें अधिकृत एजेंसी के माध्यम से मैसेज भेजा जाएगा। इसी मैसेज से अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट से ऑफर लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।