फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पहले स्कूल से निकलवाया और अब धमकी देने का आरोप

Mon, 07 Oct 2024 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जवाहर पार्क निवासी राजीव भटनागर ने एसएसपी को प्रार्थना देकर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने पहले उसकी पत्नी को स्कूल से नौकरी से निकलवाया। आरोपियों ने पुलिस-प्रशासन से शिकायत करने पर धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि रंगदारी भी मांगी जा रही है। पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला जवाहर पार्क निवासी राजीव भटनागर का कहना है कि कई वर्षों से उनकी पत्नी वंदना भटनागर एक स्कूल में शिक्षिका थी। उनकी पत्नी ट्यूशन भी पढ़ाती थी। क्षेत्र की एक छात्रा भी पत्नी से ट्यूशन पढ़ती थी। पांच-छह माह की फीस छात्रा के अभिभावकों ने जमा नहीं की। फीस मांगने छात्रा के परिजनों के साथ छह से सात लोगों ने घर आकर उसकी पत्नी को धमकी दी और गाली-गलौच करते हुए हंगामा किया। उस दिन वह किसी काम से नानौता गए हुए थे। घर पर पत्नी और बच्चे अकेले थे। कोतवाली मंडी तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उच्चाधिकारियों से शिकायत करने पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मामले में उन्होंने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें