सरधना। महिला क्रिकेट टीम द्वारा विश्वकप जीतने पर सरधना में कई स्थानों पर मिठाई बांटी। संवाद
सरधना। महिला क्रिकेट टीम द्वारा विश्वकप जीतने पर सरधना में कई स्थानों पर उत्सव का माहौल देखने को मिला। लोग मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार कर रहे थे। जश्न का मुख्य कार्यक्रम सपा नगर अध्यक्ष अशरफ राणा के प्रतिष्ठान पर आयोजित किया गया। अशरफ राणा ने कहा कि महिला क्रिकेट टीम ने विश्वकप जीतकर साबित कर दिया है कि भारत किसी से कम नहीं। शाहवेज अंसारी ने कहा कि हमारी बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। खेल की दुनिया में नया कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इस मौके पर ललित गुर्जर, सलीम अंसारी, हाजी तैय्यब, विष्णु सोम, अभिषेक सोम, विवेक धामा, उमंग कौशिक, परवेज राणा सहित कई लोग मौजूद रहे और उन्होंने खुशी साझा की।